🔥 TRENDING करैरा में बागेश्वर धाम की भागवत कथा शि... बस्ती के कप्तानगंज में चंचल पाठक ने जि... Marco Rubio Visits India, Plans Tour o... India and Sri Lanka Launch Defence Bri... South Africa Cricket Team Begins Tour... India vs Zimbabwe: Final Women’s T20I...
20 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

मिशन शक्ति 6.0: अनाथ छात्रा खुशी जाटव बनीं एक दिन की थाना प्रभारी, पुलिस ने बढ़ाया मदद का हाथ

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 20 Oct 2026, 07:12 AM 👁 15
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

एक दिन की थाना प्रभारी बनकर खुशी जाटव ने बढ़ाया आत्मविश्वास, बालिका सशक्तिकरण और सामाजिक सरोकार की मिसाल बनी पुलिस की पहल।

कुठौंद (जालौन)। मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत थाना कुठौंद पुलिस ने सराहनीय पहल करते हुए अनाथ छात्रा खुशी जाटव को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने, उन्हें महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करने और समाज में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा। इस दौरान मिशन शक्ति टीम ने छात्रा खुशी जाटव को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करते हुए विद्यालय आने-जाने के लिए एक साइकिल भेंट की। इसके साथ ही उसे कॉपी-किताबें, आवश्यक स्टेशनरी, स्कूल बैग, स्कूल ड्रेस, निजी उपयोग के कपड़े और जूते भी प्रदान किए गए। पुलिस की इस पहल से छात्रा को शिक्षा जारी रखने में सहयोग मिलने के साथ ही उसके चेहरे पर खुशी लाने का प्रयास किया गया। मिशन शक्ति टीम ने बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया। थाना कुठौंद पुलिस की यह पहल महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति पुलिस की संवेदनशीलता को भी दर्शाती है। इस तरह के प्रयास जरूरतमंद बालिकाओं का मनोबल बढ़ाने और उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
📲Get App