🔥 TRENDING AMD, HPE, MRNA Stocks Hit 52-Week Peak... पाण्याच्या तीव्र टंचाईमुळे शेतकरी हवाल... ASTS Stock Set for Strongest Month Sin... Congress Protest in Bengaluru Over Raj... Russia Unveils Jet-Powered Drones, Shi... Free Aadhaar Biometric Update Availabl...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मसौढ़ी प्रखंड के नदौल और छाता में सोमवार को नए पुलिस आउट पोस्ट का उद्घाटन किया गया।
Sarkari Yojana

मसौढ़ी प्रखंड के नदौल और छाता में सोमवार को नए पुलिस आउट पोस्ट का उद्घाटन किया गया।

✍️ Reporter: Manoj Kumar 🗓 10 Aug 2026, 08:44 PM 👁 48
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नगर अधीक्षक पूर्वी शैलजा ने फीता काटकर दोनों ओपी का शुभारंभ किया।

उसके बाद नए आप के परिसर में वृक्षारोपण किया गया,यह पहल पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर की गई है।नदौल ओपी का गठन मसौढ़ी थाना क्षेत्र के दक्षिणी हिस्से के नदौल,रेवां, बेर्रा, तिनेरी और भैसवां पंचायत को मिलाकर किया गया है। यह क्षेत्र पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर स्थित है, जहां वाहनों की लगातार आवाजाही होती है। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात प्रबंधन और कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यहां ओपी स्थापित की गई है। नदौल ओपी की कमान पुलिस अवर निरीक्षक रौशन कुमार को सौंपी गई है। वे पूर्व में मसौढ़ी थाने में पदस्थापित थे।नए छाता ओपी के अंतर्गत शाहाबाद, खरांट ,चरमा और करारिया पंचायत का क्षेत्र शामिल होगा। छाता ओपी का प्रभार पुलिस अवर निरीक्षक श्रवण मंडल को दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ओपी के संचालन से क्षेत्र में पुलिस की त्वरित पहुंच सुनिश्चित होगी। इससे अपराध नियंत्रण के साथ आम लोगों को बेहतर और सुलभ पुलिसिंग का लाभ मिलेगा।उद्घाटन के बाद सिटीएसपी ने कहा कि ओपी शुरू होने से क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को स्थानीय लोगों के साथ बेहतर समन्वय और संवेदनशीलता से काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की मौजूदगी बढ़ने से एनएच-22 पर यातायात नियंत्रण और दुर्घटनाओं की रोकथाम में भी मदद मिलेगी। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघव दयाल, थाना अध्यक्ष विवेक भारती समेत अन्य थानों के पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
📲Get App