अपराध
मुसल्लहपुर थाना क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ कर
पटना से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट ,
पटना में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ताला तोड़कर साढ़े चार लाख के जेवरात चोरी!
पटना के मुसल्लहपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घर का ताला तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण समेत कीमती सामान पर हाथ साफ लाखों कि संपत्ति कि चोरी कर दिया।
पीड़ित सुशील कुमार के लिखित आवेदन के अनुसार, 14 नवंबर 2026 को वह अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने गए थे। 17 नवंबर को शाम करीब 5 बजे जब घर लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान गायब मिले। चोरी गए जेवरात की कीमत करीब 4.5 लाख रुपये बताई गई है।
घटना के बाद पीड़ित ने मुसल्लहपुर थाने में लिखित शिकायत देकर पुलिस से चोरों की पहचान करने, चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सवाल है कि बंद घरों को निशाना बना रहे चोरों पर पुलिस कब लगाएगी लगाम?