🔥 TRENDING Manipur CM assures help for youth aimi... East Zone ASMITA Fencing League Opens... Manipur Youths Secure Jobs in Japan Bangladeshi National Arrested for Ille... Agartala Smart City Project Under Fire... Farmers to Join Expanding Voter‑Roll P...
24 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

मुसाखेड़ी फ्लाईओवर निर्माण के कारण इंदौर में अंतरराज्यीय बसों पर 6‑11 बजे तक प्रतिबंध

✍️ Reporter: Mahendra Ahirwar 🗓 24 Oct 2026, 03:06 AM 👁 29
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश से मुसाखेड़ी चौराहे से पिपल्याहाना चौराहे तक अंतरराज्यीय बसों का आवागमन सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक रोका गया है।

इंदौर, 23 अक्टूबर 2026 – मुसाखेड़ी चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य के चलते यातायात के सुगम संचालन और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री शिवम वर्मा ने आज महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है।

आदेश के अनुसार, फ्लाईओवर निर्माण कार्य पूर्ण होने तक तीन ईमली चौराहे से मुसाखेड़ी होते हुए पिपल्याहाना चौराहे तक तथा पिपल्याहाना चौराहे से मुसाखेड़ी होते हुए तीन ईमली चौराहे तक सभी अंतरराज्यीय बसों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। यह प्रतिबंध प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक प्रभावी रहेगा।

प्रतिबंधित मार्ग के स्थान पर बसों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। तीन ईमली चौराहे से पिपल्याहाना की ओर जाने वाली बसें पालदा, देवगुराड़िया एवं बिचौली होते हुए पिपल्याहाना पहुँचेंगी। इसी प्रकार पिपल्याहाना से तीन ईमली चौराहे की ओर आने वाली बसें बिचौली, देवगुराड़िया एवं पालदा होते हुए निर्धारित मार्ग से आवागमन करेंगी।

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने यह आदेश आम नागरिकों की सुविधा, यातायात के दबाव को कम करने तथा दुर्घटनाओं की आशंका को रोकने के उद्देश्य से जारी किया है। यह आदेश एक माह तक प्रभावी रहेगा।
📲Get App