🔥 TRENDING જૂનાગઢ કોંગ્રેસ દ્વારા 'વોટ ચોરી'ની તપ... ભરૂચ: સોનતલાવડી ઝૂંપડપટ્ટી પાસે કોમન પ... Chirag Paswan Calls Out Bihar's Rising... Dilip Buildcon Secures Rs 688-Crore NH... Tata Teleservices (Maharashtra) Ltd To... Shiv Sena MP Sanjay Raut accuses Mahar...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

मेसकौर में दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 22 Sep 2026, 10:54 PM 👁 48
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा के मेसकौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

नवादा जिले के मेसकौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

थानाध्यक्ष के अनुसार, बिसीआईत गांव निवासी महेयादव के पुत्र गुझू यादव को शराब के नशे में हंगामा करने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर 112 की टीम मौके पर पहुंची और गुझू यादव को हिरासत में लेकर थाने लाई।

वहीं, मेसकौर निवासी चांदो यादव के पुत्र संजय कुमार के खिलाफ मारपीट करने और पुलिस पर हमला करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने संजय कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
📲Get App