🔥 TRENDING अनुसूचित जाति आयोग सदस्य बारेलाल अहिरव... जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुन... 136 Trekker Stranded in Uttarkashi Ami... Trump Rejects Iran Truce Plan Over Lea... Man Beaten to Death in Ballia Over Ele... TVK Criticizes Udhayanidhi Stalin Over...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मसौढ़ी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ मारपीट
Crime

मसौढ़ी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ मारपीट

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 16 Aug 2026, 10:22 PM 👁 61
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मसौढ़ी में एक व्यक्ति को जबरन गाड़ी में बैठा कर उसके साथ मारपीट। पीड़ित ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन दिया।पुलिस जांच में जुटी हुई है

मसौढ़ी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

मसौढ़ी से दिल दहला देने वाली खबर: युवक का अपहरण कर मारपीट और सिगरेट से जलाने का आरोप

केसोंचक गांव का मामला | तीन लाख रुपये की मांग और जान से मारने की धमकी का दावा

बिहार के पटना जिले के मसौढ़ी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक को जबरन गाड़ी में बैठाकर सुनसान जगह ले जाया गया, जहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और सिगरेट से जलाया गया।

पीड़ित राहुल राज के शरीर पर चोट और जलने के कई निशान बताए जा रहे हैं। राहुल का आरोप है कि आरोपितों ने उसके सीने पर “तीन लाख रुपये दो, नहीं तो जान से मार देंगे” जैसी धमकी दी।

बताया जा रहा है कि घटना 15 अगस्त की है। राहुल अपनी बहन के साथ हंसाडीह स्थित एक निजी संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। दोनों कपूर चौक के पास वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक गाड़ी वहां पहुंची और आरोप है कि कुछ लोगों ने राहुल को जबरन गाड़ी में खींच लिया।

इसके बाद कथित तौर पर राहुल को एक सुनसान जगह पर ले जाया गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित का आरोप है कि उसे सिगरेट से जलाया गया और लगातार धमकाया गया।

राहुल के मुताबिक, आरोपितों ने उससे कहा कि उसके पिता ने जमीन बेची है और उस पैसे में से तीन लाख रुपये देने की मांग की गई। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

पीड़ित के अनुसार, मांग पूरी नहीं होने पर उसे पटेल नगर के पास छोड़ दिया गया। इसके बाद उसने अपने परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी। परिजनों ने मसौढ़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

पुलिस ने घायल राहुल को इलाज के लिए मसौढ़ी अनुमंडल अस्पताल भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे पटना PMCH रेफर किया गया।

अब बड़ा सवाल है
कथित अपहरण और मारपीट में कौन-कौन लोग शामिल हैं?
तीन लाख रुपये की मांग के पीछे क्या वजह थी?
क्या पुलिस आरोपितों तक पहुंच पाएगी पीड़ित राहुल को कब मिलेगा इंसाफ?

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घटना के आरोपों की पूरी सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
📲Get App