🔥 ट्रेंडिंग छत्तीसगढ़ के सीएम ने चक्रवात अकवां के... छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों... ઘારી તાલુકાના વિવિધ મધ્યાહન ભોજન કેન્દ... छत्तीसगढ़ में 38 विशेष शिक्षकों की भर्... કુંકાવાવના સનાળા મુકામે સૌની યોજના લીં... पंजाब बोर्ड ने 2027 की कक्षा 8, 10 और...
21 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

मुरादाबाद में महिला जनसुनवाई: आठ महिलाओं ने मांगी रोजगार, आवास और घरेलू हिंसा का समाधान

✍️ रिपोर्टर: Buddhi Prakash Mali 🗓 21 नव. 2026, 12:36 PM 👁 34
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुरादाबाद के सर्किट हाउस में आयोजित महिला जनसुनवाई में आठ महिलाओं ने अपनी समस्याएँ प्रस्तुत कीं, जिनमें रोजगार, आवास, आयुष्मान कार्ड और घरेलू हिंसा शामिल थे।

मुरादाबाद, दिल्ली रोड स्थित सर्किट हाउस के सभागार में महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन द्वारा आयोजित महिला जनसुनवाई में आठ महिलाओं ने अपनी समस्याएँ रखीं।

रेखा ने पति द्वारा छोड़ दिए जाने और रोजगार न होने की शिकायत की, आरती ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की माँग की, निशा सैनी ने ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित होकर आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ चाहा।

नजमा परवीन और सलमा ने घरेलू हिंसा की शिकायत की, फातिमा ने आय प्रमाण पत्र के लिए तहसील स्तर पर परेशानी बताई, मीनू ने ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाते हुए रहने की व्यवस्था की मांग की, नीरज पत्नी गौतम ने भी आवास की माँग रखी।

संगीता जैन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिलाओं की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और कांठ थाना पुलिस से दोनों पक्षों को बैठाकर समाधान कराने के निर्देश दिए। उपस्थित सीओ सिविल लाइंस भास्कर मिश्रा, वंदना सहगल, शैलेंद्र कुमार राय, डीपीओ विजय कुमार यादव, गुंजन तिवारी, नीतू सक्सेना, रेणु आर्या, तनिष्का दिवाकर आदि भी उपस्थित रहे।
📲Get App