🔥 TRENDING Bipasha Basu Returns to Screen in Hans... Ram Charan, Janhvi Kapoor Star in 'Ped... Bombay HC Rejects Petition to Halt Kan... Akshay Kumar to Shoot Rs 1-Crore Song... Arunachal Governor Calls for Research... Chief Minister Pema Khandu Says Most A...
15 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड: आज मुस्कान और प्रेमी साहिल को सजा का ऐलान, पति के टुकड़े कर ड्रम में भरे थे

✍️ Reporter: Md Anjar Sah 🗓 15 Oct 2026, 08:34 AM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मेरठ की जिला अदालत आज नीले ड्रम हत्याकांड में फैसला सुनाएगी। पति सौरभ की हत्या कर शव के टुकड़े ड्रम में छिपाने के मामले में पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को सजा सुनाई जाएगी।

मेरठ की जिला अदालत आज बुधवार को नीले ड्रम हत्याकांड में फैसला सुनाएगी। इस मामले में पति सौरभ की हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े कर नीले ड्रम में भरने वाली पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को सजा सुनाई जाएगी। जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा दोनों पक्षों को अपना पक्ष रखने का अंतिम अवसर देंगे।

गौरतलब है कि 30 सितंबर को कोर्ट ने मुस्कान और साहिल को सौरभ की हत्या का दोषी करार दिया था। कोर्ट ने पाया था कि दोनों ने मिलकर सौरभ की हत्या की और उसके शव को टुकड़ों में काटकर एक नीले ड्रम में छिपा दिया था। यह घटना 3 मार्च, 2025 को हुई थी, और जुलाई 2025 में जिला जज की अदालत में मुकदमा शुरू हुआ था। पुलिस ने इस मामले में एक हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी।

इस बीच, सौरभ की मां ने कहा है कि यदि उनके बेटे के हत्यारों को फांसी की सजा नहीं मिलती है, तो वे उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने कहा कि न्याय की लड़ाई तभी पूरी होगी जब मुस्कान और साहिल को फांसी दी जाएगी, तभी उनके बेटे की आत्मा को शांति मिलेगी।
📲Get App