🔥 ट्रेंडिंग उदयरपुर का लाइवस्ट्रीम वायरल, सहमति और... वीडियो वायरल होने पर पिटा ने चेतावनी ज... भारत का चेरी ब्लॉसम सीजन वायरल, जापान... लोटस एफएम के होस्ट ओ'नील नायर और केशव... मॉर्गन वॉलन को 2026 CMA अवार्ड्स में न... आउक़िब नबी को भारत के इम्पैक्ट प्लेयर...
17 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

मारपीट में घायल युवक कि इलाज के क्रम में हुई मौत

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 28 अक्टू. 2026, 05:58 PM 👁 51
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बगहा में मारपीट में घायल युवक कि हुई मौत परिजनों ने शव को सड़क पर रख कर किया सड़क जाम

पश्चिम चम्पारण से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट


खबर मारपीट में घायल युवक की मौत, परिजनों ने शव रखकर किया सड़क जाम
पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में युवक की मौत के बाद बुधवार सुबह आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने चिउटाहा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर में सैनिक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। मृतक की पहचान गुदगुदी पंचायत निवासी 47 वर्षीय संजू उरांव के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, रविवार शाम मारपीट में संजू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए बेतिया और फिर पटना ले जाया गया, जहां मंगलवार दोपहर उनकी मौत हो गई। बुधवार सुबह शव सड़क पर रखकर प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और मृतक के परिवार को सरकारी मुआवजा देने की मांग की। करीब तीन घंटे तक जाम से आवागमन प्रभावित रहा।
सूचना पर रामनगर एसडीपीओ सत्येंद्र राम पुलिस बल के साथ पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी तुरिया देवी के आवेदन पर पांच नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
📲Get App