🔥 ट्रेंडिंग મહુવા: કલકવા ગામના વૃદ્ધ 7 દિવસથી લાપત... अनुसूचित जाति आयोग सदस्य बारेलाल अहिरव... जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुन... 136 ट्रेकर्स उलझे ऊतारकशी में, 5 को नि... ट्रम्प ने इरान के शांति प्रस्ताव को खा... बल्लिया में बिजली मरम्मत विवाद में मार...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मारपीट के मामले में बांकीमोंगरा पुलिस की कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार; एक नाबालिग पुलिस अभिरक्षा में।
अपराध

मारपीट के मामले में बांकीमोंगरा पुलिस की कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार; एक नाबालिग पुलिस अभिरक्षा में।

✍️ रिपोर्टर: Vishwanath Pratap Singh 🗓 12 सित. 2026, 05:40 PM 👁 54
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जानकारी के अनुसार, करीब दो दिन पूर्व चाकाबूड़ा निवासी संजय सिदार उर्फ सांवरा ने मारपीट की घटना को लेकर थाना बांकीमोंगरा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 296/2026 के तहत धारा 351(3), 115(2) एवं 3(5) BNS के अंतर्गत मामला दर्ज किया।

थाना बांकीमोंगरा क्षेत्र में मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में शामिल एक नाबालिग को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, करीब दो दिन पूर्व चाकाबूड़ा निवासी संजय सिदार उर्फ सांवरा ने मारपीट की घटना को लेकर थाना बांकीमोंगरा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 296/2026 के तहत धारा 351(3), 115(2) एवं 3(5) BNS के अंतर्गत मामला दर्ज किया।
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से आरोपियों के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर बांकीमोंगरा पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई में सोनू अगरिया, विज्जू अगरिया एवं कान्हा अगरिया, निवासी सलीहा पारा, चाकाबूड़ा को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, घटना में शामिल एक नाबालिग को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
📲Get App