🔥 ट्रेंडिंग सीबीआई ने गवाहों को डराने की संभावना क... सीबीआई ने बीहड़ साक्षी दबाव के कारण ट्... भूटान के ग्लेशियल लेक आउटब्रस्ट से उत्... कर्मपा भूटान पहुंचे, सिख्खिम के रुमटेक... જંબુસર ST ડેપોમાં બ્રેક ફેલ થવાને કારણ... श्रद्धा कपूर ने ‘ईथा’ ट्रेलर लॉन्च पर...
31 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मारपीट के आरोपों के बीच महिला की मौत, अंतिम संस्कार से परिजनों का इनकार; आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन

✍️ रिपोर्टर: ashif 🗓 31 अक्टू. 2026, 12:38 AM 👁 14
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अमेठी । जनपद के जामो थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। महिला की मौत को 14 अक्टूबर को हुए विवाद के दौरान कथित मारपीट से जोड़ते हुए परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। परिजनों का कहना है कि जब तक पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार नहीं करती, तब तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। उन्होंने शव को रखकर विरोध-प्रदर्शन करने की भी बात कही है।

मृतका की पहचान मुन्नी देवी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, मुन्नी देवी ने दोपहर में खाना खाया था। इसके बाद अचानक उनके शरीर में दर्द होने लगा और तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामो लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के पति रामजी गुप्ता का आरोप है कि बीती 14 अक्टूबर को घर के सामने चबूतरे पर स्थित पीपल के पेड़ के पास दीपक जलाने और साफ-सफाई को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान पड़ोस के सीताराम, उनकी पत्नी रीता, उनके दोनों बेटे, विश्वजीत गुप्ता,अनुराग , उनके पिता हरभजन गुप्ता और पवन ने घर में घुसकर उनकी पत्नी मुन्नी देवी और बेटे राहुल के साथ मारपीट की थी। रामजी गुप्ता के मुताबिक, मारपीट में उनकी पत्नी की नाक और पैर में चोटें आई थीं। उनका आरोप है कि इसी घटना के बाद से परिवार परेशान था और अब उनकी पत्नी की मौत हो गई है। उन्होंने पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बताया गया कि 14 अक्टूबर को हुई मारपीट की घटना के संबंध में जामो थाने में एनसीआर संख्या 0127/2026 पहले ही दर्ज की जा चुकी है। हालांकि, अब महिला की मौत के बाद परिजन मामले में एफआईआर दर्ज करने और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

परिजनों का कहना है कि जब तक पुलिस उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं करती, तब तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। परिजनों ने शव को रखकर विरोध-प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी है।

वहीं, पुलिस का कहना है कि महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।✍🏻
📲Get App