स्थानीय
मिर्जाचौकी-मुंगेर फोरलेन पर कार में भीषण आग, बाल-बाल बचे तीन लोग
भागलपुर के पास मिर्जाचौकी-मुंगेर फोरलेन पर पटना से पीरपैंती आ रही एक डिजायर कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि कार में सवार तीन लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए।
भागलपुर जिले के पिरपैंती थाना क्षेत्र में मिर्जाचौकी-मुंगेर फोरलेन पर लक्ष्मीपुर ककरघट मोड़ के समीप एक दर्दनाक हादसा हुआ। पटना से पीरपैंती की ओर जा रही एक डिजायर कार में अचानक आग लग गई।
आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी कार उसकी चपेट में आ गई। कार में चालक सहित कुल तीन लोग सवार थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने की घटना के बाद कार में सवार तीनों लोग समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे, जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।