🔥 TRENDING Assam to Export Methanol to Bangladesh... जालौन में पुलिस मुठभेड़: माता मंदिर से... NDRF Rescues Girl from 80‑ft Borewell... LPU Postpones Mid‑Term Exams, Suspends... Netanyahu Visits Abu Dhabi, Meets UAE... 23-Year-Old Missing After Saving Three...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

‘मेरे सपनों का भारत–सेवा चित्र’ अभियान में दिखेगी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा

✍️ Reporter: Satveer Singh 🗓 23 Sep 2026, 08:58 AM 👁 43
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अरवल। जिले में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, कल्पनाशीलता और कला-कौशल को मंच देने के उद्देश्य से ‘मेरे सपनों का भारत–सेवा चित्र’ अभियान चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन के अनुसार, जिलाधिकारी अमृषा बैंस के मार्गदर्शन में जिले के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में विद्यार्थियों और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी से अभियान की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
अभियान का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, कल्पनाशीलता और अभिव्यक्ति की क्षमता को बढ़ावा देने के साथ उन्हें राष्ट्र निर्माण, सेवा, सामाजिक सहभागिता और विकसित भारत के प्रति सकारात्मक सोच के लिए प्रेरित करना है। इसके तहत विद्यालयों में विद्यार्थियों को चित्रकला एवं विभिन्न कलात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपनी कल्पनाओं को अभिव्यक्त करने का अवसर दिया जा रहा है।
विद्यार्थी ‘मेरे सपनों का भारत’, सेवा भावना, स्वच्छता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और विकसित भारत जैसे विषयों पर चित्र एवं कलाकृतियां तैयार कर रहे हैं। जिला प्रशासन के अनुसार, विद्यालय स्तर पर आयोजित गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को अपनी सृजनात्मक सोच के साथ आगामी प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी करने का अवसर मिल रहा है।
26 सितंबर को विद्यालय स्तर पर चित्रकला प्रतियोगिता
अभियान के तहत 26 सितंबर 2026 को जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए निर्धारित थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें बच्चे अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मक प्रतिभा को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे।
3 अक्टूबर को जिला स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी व भाषण प्रतियोगिता
इसके बाद 3 अक्टूबर 2026 को +2 बालिका उच्च विद्यालय, अरवल में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें 26 सितंबर को होने वाली प्रतियोगिता से चयनित उत्कृष्ट चित्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
इसी अवसर पर कक्षा 9 से 12 तक के पूर्व चयनित प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों के लिए जिला स्तर पर भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।
10 अक्टूबर को पटना में राज्य स्तरीय कार्यक्रम
अभियान के अगले चरण में 10 अक्टूबर 2026 को बापू सभागार, पटना में राज्य स्तरीय कार्यक्रम प्रस्तावित है। निर्धारित मानकों के अनुसार उत्कृष्ट प्रतिभागियों का चयन कर उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
जिला प्रशासन की ओर से विद्यालयों के विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और आमजनों से अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई है। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए आवश्यक समन्वय करने का निर्देश दिया गया है।
जिला प्रशासन ने कहा है कि अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा, कल्पनाशीलता, कला-कौशल और सृजनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान का संदेश है— “मेरी कल्पना... मेरा भारत... मेरी सेवा...”
📲Get App