🔥 TRENDING विधवा के हक़ छीनने वालों पर कार्रवाई क... पूर्व मंत्री अशोक चांदना को जन्मदिन की... खुर्जा में ओपन डिस्ट्रिक्ट पावर लिफ्टि... सरकारी नाले का भारत करवा जा रहा है उसे... Maharashtra Board Waives Class 10 and... MPSC Forms Five-Member Panel to Probe...
13 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*मानसिक दिव्यांग गृह में हुआ स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

✍️ Reporter: Rajendra Kumar 🗓 13 Oct 2026, 09:34 AM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*मानसिक दिव्यांग गृह में हुआ स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन*
जैसलमेर 12 अक्टूबर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष ओमी पुरोहित के कुशल निर्देशन में एक्शन प्लान माह अक्टूबर में रालसा फ्लेगशिप कार्यक्रमों के क्रम में *’’विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस’’* के अवसर पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जैसलमेर द्वारा आज सोमवार 12 अक्टूबर को डॉ. रामसिंह यादव, सहायक आचार्य(मनोरोग), राज. मेडिकल कॉलेज, जैसलमेर, मनोज भास्कर नर्सिंग ऑफिसर, जैसलमेर, तरूण कुमार सुपरवाइजर व गृह के स्टाफ के साथ संयुक्त रूप से बौद्धिक दिव्यांग पुनर्वास गृह, अमरसागर (जैसलमेर) में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन, स्वास्थ्य परीक्षण एवं निरीक्षण का कार्य संपादित किया गया।
इस दौरान मानसिक दिव्यांग गृह में उपस्थित सभी दिव्यांगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें मनोचिकित्सक एवं चिकित्सा टीम द्वारा उनके ब्लड प्रेशर, शुगर एवं अन्य आवश्यक जांचे की गई। स्वास्थ्य जांच के दौरान जिन दिव्यांगों का ब्लड प्रेशर एवं शुगर स्तर अत्यधिक बढ़ा हुआ पाया गया, उन्हें तत्काल उचित चिकित्सीय उपचार एवं देखभाल के लिए अस्पताल भेजा गया। साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात् सभी आवासियों को नाश्ता करवाया गया, जिसमें सेव, मिठाई एवं नमकीन का वितरण किया गया। मानसिक रूप से दिव्यांग आवासियों के मनोरंजन एवं मानसिक उल्लास के लिए नाच-गाना एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया भी गया।
जागरुकता शिविर में आवासियों ने बढचढ कर उत्साहपूर्वक भाग लेकर नृत्य किया। इसके पश्चात् आवासियों के मानसिक विकास एवं आपसी सहभागिता को बढ़ाने के लिए कैरम बोर्ड प्रतियोगिता/खेल का आयोजन करवाया गया। भोजन की गुणवत्ता के लिए रसोई घर का निरीक्षण किया गया। दौराने निरीक्षण साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई तथा आवासियों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता भी बेहतरीन पाई गई। कार्यक्रम अंत में संस्थान के प्रबंधकों एवं कर्मचारियों को व्यवस्थाओं को इसी प्रकार सुचारू रखने, भर्ती आवासियों के स्वास्थ्य की निरंतर निगरानी करने एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
📲Get App