🔥 TRENDING शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय बड़वानी... एटा: जैथरा पुलिस ने 7140 रुपये और सट्ट... Chiranjeevi Makes History as First Act... CJP कार्यकर्ताओं की जमानत मंजूर, एक सा... City Lights Celebrates 25-Day Festival Sanju Samson Praises Ranji Performance...
11 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं हेतु स्वास्थ्य शिविर

✍️ Reporter: Manjur Mansoori 🗓 11 Oct 2026, 10:44 AM 👁 58
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं हेतु स्वास्थ्य शिविर आयोजित


देवास से ( साजिद अली )

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सरोजिनी जेम्स बेक ने बताया कि राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय देवास में मानसिक समस्या से ग्रस्त व्यक्तियों हेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 51 मरीजों की जांच की गई एवं परामर्श दिया गया।

डॉ बेक ने बताया कि आज के समय में हम कार्यक्षेत्र में मानसिक तनाव में कार्य करते हैं, जिससे शारीरिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर होने का जोखिम रहता है, आफिस में काम करने वाले लोगों में मानसिक स्वास्थ्य विकारों के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं और इसी वजह से आत्म हत्या के मामले भी सामने आ रहे हैं। हमें अपने और अपने परिवार के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिये उचित जीवन शैली को व्यवहार में लागू करना चाहिये।

जिला चिकित्सालय के मनोरोग विशेषज्ञ डॉ धर्मेंद्र प्रजापति ने मानसिक रोगों के लक्षण एवं उपचार के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि तनाव, उदासी, घबराहट, चिंता, क्रोध, चिड़चिड़ापन, लोगों के साथ मिलने जुलने में कमी आदि मानसिक रोग के लक्षण हैं , ऐसी स्थिति में रोगी शराब गुटका बीड़ी सिगरेट आदि का सहारा लेते हैं इससे स्थिति दिनों दिन बिगड़ती चली जाती है। ऐसे मानसिक रोगी जिला चिकित्सालय के मनकक्ष में आकर इलाज करा सकते हैं।ऐसे रोगियों का इलाज संभव है। टेली मानस कार्यक्रम 14416 18008914416 पर 24 घंटे 7 दिन पर कॉल कर मानसिक एवं भावनात्मक समस्या का समाधान ले सकते हैं।

जागरूकता सेमीनार में शासकीय नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र देवास की छात्राओं द्वारा एवं अमालतास कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के अन्य चिकित्सक, अधिकारी एवं कर्मचारी गण तथा छात्र-छात्राऐं मौजूद रहे।
📲Get App