🔥 TRENDING नवरात्रि गरबा-डांडिया आयोजनों पर वीएचप... નાયબ મુખ્યમંત્રી હર્ષ સંઘવીના હસ્તે ભર... कटिहार में अधीक्षण अभियंता के पैतृक बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन... पंचायती राज कानून पर फेडरेशन लीडर की क... देवरिया: सिसवार कोला मार्ग के टूटने से...
15 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मानपुर थाना पुलिस की कार्रवाई, 10 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 15 Oct 2026, 05:22 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दौसा पुलिस ने स्थायी वारंटियों की धरपकड़ अभियान के तहत की कार्रवाई

मानपुर थाना पुलिस की कार्रवाई, 10 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार

दौसा पुलिस ने स्थायी वारंटियों की धरपकड़ अभियान के तहत की कार्रवाई

दौसा। जिला पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया आईपीएस के निर्देशानुसार जिले में वांछित अपराधियों, टॉप-टेन अपराधियों, स्थायी वारंटियों एवं गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मानपुर थाना पुलिस ने 10 साल से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकरलाल मीना आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी मानपुर अशोक कुमार मीना आरपीएस के निकटतम सुपरविजन तथा मानपुर थाना प्रभारी मंगीलाल पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

दस साल से चल रहा था फरार

15 अक्टूबर 2026 को चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के दौरान पुलिस टीम ने दौसा से स्थायी वारंटी फारुख उर्फ टट्‌टू को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध कोर्ट केस नंबर 182/11 में वारंट जारी था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

गिरफ्तार आरोपी फारुख उर्फ टट्‌टू पुत्र इसब मेव, उम्र करीब 50 वर्ष, निवासी उडकी निर्भय (बैरागी बास), थाना सीकरी, जिला डीग, राजस्थान है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

1. पप्पीसिंह, सहायक उपनिरीक्षक, थाना मानपुर।
2. रामेश्वर, हेड कांस्टेबल 2075, थाना मानपुर।

दौसा जिला पुलिस ने बताया कि फरार अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

मीडिया प्रकोष्ठ, जिला दौसा (राजस्थान)
📲Get App