🔥 TRENDING 13 Children Drowned in Raghopur Boat A... હિંદુ મંદિરમાં રાઇફલ સાથે ઘૂસી ગોળીબાર... Nursing Officer Snehalata Missing Afte... उत्तर प्रदेश में 7 आईएएस अधिकारियों का... Rain, Hail Alert Issued for Rajasthan... गोरखपुर: मिशन शक्ति के तहत रोशनी हुईं...
15 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

मैनपुरी: पारिवारिक विवाद में पत्नी ने CRPF जवान पर किया चाकू से हमला, सैफई रेफर

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 15 Oct 2026, 10:13 AM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मैनपुरी में एक चौकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ छुट्टी पर घर आए CRPF जवान अमित कुमार पर उनकी पत्नी ने सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल जवान को सैफई रेफर किया गया है।

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र की कृष्णानगर कॉलोनी में एक CRPF जवान पर उसकी पत्नी ने चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में जवान अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए सैफई रेफर किया गया है, जहाँ डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमित कुमार CRPF में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं और वर्तमान में छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनकी पत्नी रेखा देवी के साथ उनका विवाद हो गया। परिवार के सदस्यों का कहना है कि अमित कुमार शराब के नशे में थे, जिसके कारण कहासुनी बढ़ी और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुँच गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी रेखा देवी ने पास रखे सब्जी काटने वाले चाकू से अमित कुमार पर कई वार कर दिए। हमले में अमित कुमार को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद घर में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल जवान को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App