🔥 TRENDING Sikkim Vigilance Police Search Judicia... J&K and Ladakh Join Power Ministers’ C... Idris Elba's Survival Thriller 'Above... Made in India: A Titan Story Wins Best... Congress Blames ZPM Government for 'Si... Delimitation Bill Mandates EC to Redra...
28 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मैनपुरी में दर्दनाक हादसा | भैंस खोलने गई महिला की मधुमक्खियों के डंक से मौत

✍️ Reporter: विकास दुवे 🗓 28 Nov 2026, 09:32 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मैनपुरी में दर्दनाक हादसा | भैंस खोलने गई महिला की मधुमक्खियों के डंक से मौत

मैनपुरी में दर्दनाक हादसा | भैंस खोलने गई महिला की मधुमक्खियों के डंक से मौत

एक पल में खुशियां मातम में बदल गईं… भैंस खोलने गई महिला पर मधुमक्खियों ने किया हमला कि अस्पताल में भी जिंदगी नहीं बच सकी।

मैनपुरी के भोगांव क्षेत्र में एक ऐसी घटना सामने आई है, जहां 45 वर्षीय महिला मधुमक्खियों के हमले का शिकार हो गईं। रोजमर्रा के काम के लिए घर से निकली महिला को शायद इस बात अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही पलो में उनके साथ इतनी बड़ी घटना घट जाएगी ।

जानकारी के मुताबिक, सुनीता पाल घर के पास बंधी भैंस को खोलने पहुंची थीं। इसी दौरान पास के पेड़ पर मौजूद मधुमक्खियों के छत्ते से अचानक झुंड बाहर निकल आया और महिला को चारों ओर से घेर लिया। मधुमक्खियों के लगातार डंक मारने से उनकी हालत बिगड़ती चली गई और शरीर में काफी सूजन आ गई।

परिजन उन्हें बचाकर तत्काल भोगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल भेज दिया, लेकिन उपचार के दौरान सुनीता पाल जिंदगी की जंग हार गईं।

मृतका सुनीता पाल (45) पत्नी रजनीश पाल, मूल निवासी ग्राम गिगौरा, थाना भोगांव, मैनपुरी बताई गई हैं। वह वर्तमान में भोगांव रेलवे स्टेशन के आसपास रह रही थीं।

मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर ले गए। एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में छोड़ दिया।

#Mainpuri #Bhogaon #MainpuriNews
📲Get App