Crime
मैनपुरी में पुलिस और SOG ने 14 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, DCM चालक गिरफ्तार
मैनपुरी जिले में पुलिस और SOG टीम ने चेकिंग के दौरान 202 पेटियों में 14 लाख रुपये मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की और DCM चालक फल्कूराम को गिरफ्तार किया।

पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि इस शराब को पंजाब से अवैध रूप से तस्करी कर बिहार ले जाया जा रहा था।
इस मामले में पुलिस ने मौके से DCM चालक फल्कूराम को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ के आधार पर शराब तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।
प्रशासन और पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध शराब की खेप का मुख्य सरगना कौन है और यह पंजाब से किन-किन रास्तों से होते हुए बिहार पहुंचाई जानी थी। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम और अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।