🔥 TRENDING A.B.I.S. 2026 Set to Unite India's Med... ADG of NCC West Bengal & Sikkim Review... Ziro’s Kiwi Fruit to Begin Pilot Expor... Arunachal Minister Dasanglu Pul Visits... Arunachal Pradesh to explore geotherma... Senior Security Officials Assess Readi...
04 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

मैनपुरी: जेसीबी से की गई खुदाई से गिरा बिजली का खंभा, विरोध करने पर हुई मारपीट

✍️ Reporter: Ankesh Kumar 🗓 04 Oct 2026, 10:58 AM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

थाना अलाऊ क्षेत्र के नगला कन्हार गांव में जेसीबी से की गई खुदाई के कारण एक बिजली का खंभा गिर गया। विरोध करने पर दो युवकों ने पीड़ित परिवार से मारपीट की।

मैनपुरी के थाना अलाऊ क्षेत्र के ग्राम नगला कन्हार में उस समय हंगामा मच गया जब विनोद पुत्र नवाब और अंकित पुत्र काशीराम ने जेसीबी मशीन से एक गड्ढा खोदा। इस गड्ढे में बारिश का पानी भर जाने से रविंद्र सिंह पुत्र लाखन सिंह के मकान के पास लगा बिजली का खंभा और मकान की निम नीचे धंस गई।

जब रविंद्र सिंह ने इस संबंध में विनोद और अंकित से बात की तो दोनों युवक आक्रोशित हो गए। उन्होंने रविंद्र सिंह और उनके बेटों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता लगाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
📲Get App