🔥 ट्रेंडिंग सुपौल में जबरदस्ती विवाह का मामला सामन... സിപിഎം പത്തനംതിട്ട ജില്ലാ സമ്മേളനത്തിന... અંકલેશ્વર નજીક એક્સપ્રેસ વે પરથી ૧.૪૩... मैनपुरी के प्राइवेट अस्पताल में जच्चा-... દિવ્યા યોગેશને કતારગામ અંડર-14 ચેસમાં... મુક્તિધામ સેવા સમિતિ દરેક મોટા પ્રસંગો...
06 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मानक चौक ठाणे पुलिस में लक्ष्मी बैंक घोटाले के मामले में 8 साल से फरार चल रहे 10 ₹10000 के दो इनामी आरोपी गिरफ़्तार

मानक चौक ठाणे पुलिस में लक्ष्मी बैंक घोटाले के मामले में 8 साल से फरार चल रहे 10 ₹10000 के दो इनामी आरोपी गिरफ़्तार

✍️ रिपोर्टर: Mohammad Jakir Khan 🗓 06 अक्टू. 2026, 10:54 AM 👁 17
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

डोनोन अरोपी काफी लंबे समय से फरार चल रहे थे

जयपुर में राजलक्ष्मी बैंक लोन घोटाले के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
**जयपुर:** माणकचौक थाना पुलिस ने राजलक्ष्मी बैंक लोन घोटाले के मामले में **8 साल से फरार चल रहे 10-10 हजार रुपये के दो इनामी आरोपियों** को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वर्ष 2018 में दर्ज मामले में फर्जी दस्तावेजों और विवादित संपत्तियों के आधार पर बैंक से करोड़ों रुपये के लोन स्वीकृत करवाकर राशि हड़पने के आरोप हैं। मामले में बैंक की पूर्व अध्यक्षा समेत तत्कालीन अधिकारियों, कर्मचारियों, ऋणियों, गारंटरों, वैल्यूअर्स और अधिवक्ताओं सहित कुल 59 आरोपी नामजद किए गए थे और 13 लोन खाते स्वीकृत कराने का उल्लेख है। गिरफ्तार आरोपी **प्रकाश भारद्वाज (54) और निशा भारद्वाज (48)** लंबे समय से पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान और मुखबिर तंत्र की मदद से दोनों के ठिकाने चिन्हित किए और दबिश देकर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है।
📲Get App