मनोहरथाना पहुंची ‘सेवा संकल्प यात्रा’, विधायक ने किया स्वागत
Watch on:
▶️ YouTube
सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण का संदेश लेकर निकली यात्रा, कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन
मनोहरथाना। जिला झालावाड़ वाराणसी से वडनगर तक निकाली जा रही ‘सेवा संकल्प यात्रा’ के मनोहरथाना पहुंचने पर विधायक गोविन्द रानीपुरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने सेवा यात्रियों का स्वागत किया। विधायक ने यात्रियों का अभिनंदन करते हुए यात्रा के उद्देश्य और सेवा-संकल्प की सराहना की।
इस अवसर पर विधायक रानीपुरिया ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण की भावना को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और राष्ट्रहित की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण के कार्यों में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी जरूरी है। इस दौरान क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और गणमान्यजनों ने भी यात्रा में शामिल सेवा यात्रियों का स्वागत किया तथा यात्रा के प्रति समर्थन जताया।