🔥 ट्रेंडिंग બ્રેકિંગ બેંકોની દેશવ્યાપી હડતાળ ટળી આ... गणेश visarjan पर अपराधी की तस्वीर दिखा... विश्लेषक ने टेलर स्विफ्ट के ‘Cleveland... टेलर स्विफ्ट ने MTवी VMAs 2026 में काल... जेस ने स्वीकार किया: बेयॉन्से से मिलने... कर्नाटक ने दुष्काळ के कारण चमराजननगर म...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मनोहर थाना नगरपालिका के इतिहास में नया अध्याय, देवेंद्र शर्मा बने पहले अध्यक्ष

✍️ रिपोर्टर: Anuj jain 🗓 21 सित. 2026, 02:38 PM 👁 71
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पहली बार भाजपा के देवेंद्र शर्मा के सिर सजा नगरपालिका अध्यक्ष का ताज, समर्थकों में उत्साह

मनोहर थाना के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। नगर पालिका के पहली बार हुए चुनाव के बाद देवेंद्र शर्मा पहले नगरपालिका अध्यक्ष बने। उनके अध्यक्ष बनने की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
नगरपालिका गठन के बाद पहली बार अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने जा रहे देवेंद्र शर्मा के सामने शहर के विकास को नई दिशा देने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की उम्मीद नगरवासियों को है।
देवेंद्र शर्मा के अध्यक्ष बनने को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह मनोहर थाना के लिए नई शुरुआत और विकास के नए दौर का अवसर है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने नगरवासियों के विश्वास पर खरा उतरने तथा सभी को साथ लेकर नगरपालिका क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने की बात कही।
मनोहर थाना नगरपालिका के इतिहास की पहली पारी—और अध्यक्ष के रूप में देवेंद्र शर्मा का नाम अब इस नए अध्याय के साथ दर्ज हुआ
📲Get App