🔥 TRENDING जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुन... 136 Trekker Stranded in Uttarkashi Ami... Trump Rejects Iran Truce Plan Over Lea... Man Beaten to Death in Ballia Over Ele... TVK Criticizes Udhayanidhi Stalin Over... Supreme Court‑Backed Electoral Revisio...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मनोहर थाना में धूमधाम से मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

मनोहर थाना में धूमधाम से मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

✍️ Reporter: Anuj jain 🗓 17 Sep 2026, 05:18 PM 👁 50
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

केक काटकर मनाई खुशी, फल वितरण के साथ नगर पालिका चुनाव में बहुमत पर जताया हर्ष

मनोहर थाना में धूमधाम से मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन
केक काटकर मनाई खुशी, फल वितरण के साथ नगर पालिका चुनाव में बहुमत पर जताया हर्ष
मनोहर थाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मनोहर थाना में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की ओर से विभिन्न सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान केक काटकर जन्मदिन की खुशी मनाई गई ।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। साथ ही स्वच्छता अभियान, सेवा कार्य एवं जनजागरूकता गतिविधियों में सहभागिता कर सामाजिक सरोकारों का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान मनोहर थाना नगर पालिका चुनाव में भाजपा को मिले बहुमत पर भी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने और आगामी समय में एकजुट होकर भाजपा के लिए चुनावी सफलता हासिल करने के प्रयास करने की बात कही। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष घनश्याम भंडारी, भाजपा कोषाध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी बृजेश बागला, मंडल महामंत्री परमानंद लोधा, मंडल उपाध्यक्ष धीरेन्द्र नामदेव एवं मंडल संयोजक दिनेश सेन,नरेंद्र सिंह राजपूत,दिनेश शर्मा ,पवन लोधा, अभिषेक पाटनी, ओम पंचोली, अर्पित माहेश्वरी ,मनोज साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा एवं जनकल्याण की भावना के साथ मनाया जा रहा है। स्वच्छता के प्रति आमजन को जागरूक किया गया।
केक कटिंग, फल वितरण और संगठनात्मक चर्चा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।
📲Get App