🔥 TRENDING Avengers Doomsday to Release in India... India Declares National School Holiday... UP Voter Alert: EPIC Card Does Not Ens... UP Election Officer Denies Voter Lists... Sikkim Football Star Secures 10-Year S... Mizoram Government Raises Dearness All...
18 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मनोहर सिंह भाटी ने बताया

✍️ Reporter: Manohar Singh 🗓 18 Nov 2026, 07:47 AM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मनोहर सिंह

🚨 तीन साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, आखिर बस में सफर करते पकड़ा गया 20 हजार का इनामी बदमाश!
🔴 जोधपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अफीम तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी अम्बाराम को डांगियावास पुलिस ने दबोचा।
जोधपुर। अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की डांगियावास थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अफीम तस्करी के मामले में पिछले करीब तीन साल से फरार चल रहे 20 हजार रुपए के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अम्बाराम पुत्र देवाराम निवासी खेतसागर, चोरड़िया, जेठानियां, थाना देचू, जिला फलोदी के रूप में हुई है। आरोपी डांगियावास थाना क्षेत्र के टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अलग-अलग ठिकानों पर छिपकर रह रहा था।
📲Get App