🔥 ट्रेंडिंग जेलर 2 बॉक्स ऑफिस: फिल्म बनी बड़ी इंडस... ओ.एम ट्रेलर रिलीज़: धनुष की देरी का का... हूमा कुरैशी पर यश के फैंस का गुस्सा, '... तawang में AAPPTF राज्य टीम का स्वागत,... जम्मू-कश्मीर CM: युवाओं की बेरोजगारी र... कishtwar आतंकी हमले में पुलिसकर्मी मार...
15 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कृषि

मन्हाकाल कोयलीबेड़ा में नविन धान उपार्जन केंद्र का शुभारंभ

✍️ रिपोर्टर: Laxman singh दर्रो 🗓 15 नव. 2026, 01:31 AM 👁 21
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कोयलीबेड़ा विकास खण्ड के मनहाकाल में धान विक्रय की समस्याओं से राहत के लिये नविन धान उपार्जन केंद्र का औपचारिक उद्घाटन किया गया।

कोयलीबेड़ा विकास खण्ड के मनहाकाल में नविन धान उपार्जन केंद्र का औपचारिक शुभारंभ किया गया। केंद्र का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक विक्रम देव उसेन्डी ने किया।

विधायक उसेन्डी ने कहा कि धान विक्रय में किसानों को होने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिये सरकार द्वारा विभिन्न स्थानों पर मांग के अनुरूप उपार्जन केंद्र खोले जा रहे हैं।

कार्यक्रम में कोयलीबेड़ा मंडल अध्यक्ष श्री लच्छू गावड़े, छोटेबोडेली सरपंच श्री केदुराम पोटाई, सरपंच श्री नारद धुर्व, ग्राम गायता पटेल, ग्राम मनहाकाल पटेल बिकेश धुर्व, कोयलीबेड़ा मंडल के कार्यकर्ता, सभी जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

उपार्जन केंद्र के संचालन से क्षेत्र के किसानों को धान की बिक्री में सुविधा मिलेगी और बिचौलियों के कारण उत्पन्न होने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी।
📲Get App