🔥 TRENDING नरसिंहपुर कलेक्टर के समय रहते पीड़ितों... विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 सेवा स... આમ આદમી પાર્ટી દ્વારા ભરૂચ કલેક્ટરને આ... Rajasthan Police Blocks 15,000 Numbers... Rajasthan Launches e-Pathshala for Cla... IMD Warns of Heavy Rain and Thundersto...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मीना बाजार के पास सड़क पर गिरा विशाल पेड़
Travel

मीना बाजार के पास सड़क पर गिरा विशाल पेड़

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 10 Sep 2026, 08:08 AM 👁 56
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हिलसा एकंगरसराय मुख्य मार्ग पर विशाल मंदिर गिरने से आवागमन बाधित

हिलसा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

मीना बाजार के पास मुख्य सड़क पर गिरा विशाल पेड़, घंटों आवागमन बाधित

हिलसा एकंगरसराय मुख्य मार्ग पर मीना बाजार के पास बुधवार की रात विशालकाय पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा और पेड़ को सड़क से हटाने का प्रयास शुरू किया। प्रशासनिक टीम ने करीब एक घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार की रात करीब 10 बजे विशालकाय पेड़ को सड़क से हटाकर आवागमन बहाल कराया। पेड़ हटाये जाने के बाद सड़क पर वाहनों का परिचालन सामान्य हो सका।
📲Get App