🔥 TRENDING ભારતીય બેંક સંઘ અને યૂનાઇટેડ ફોરમ ઑફ ય... સુરતના ખટોદરા વિસ્તારમાં ફેક્ટરીમાં ફસ... LPU Students End 15-Hour NH-44 Blockad... Fire Ravages Tata Showroom in Hyderpor... Consumer Court Orders Insurer to Pay ₹... ધોરાજી ડેપોના સિનિયર આગેવાન અશોકસિંહ વ...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मालतीधारी कॉलेज में सम्मान समारोह का आयोजन
Education

मालतीधारी कॉलेज में सम्मान समारोह का आयोजन

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 06 Aug 2026, 09:42 PM 👁 77
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नौबतपुर स्थित मालतीधारी कॉलेज में प्राचार्य के सेवानिवृत होने पर सम्मान समारोह का आयोजन

*मालती धारी कॉलेज में प्राचार्य का कार्यकाल संपन्नः सम्मान समारोह आयोजित किया गया, दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत*

नौबतपुर के मालती धारी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. अखिलेश कुमार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर गुरुवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन और स्वागत से हुई। इसके बाद कॉलेज की पिछले एक वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित एकल अभिनय (मोनो एक्ट) प्रस्तुत किया गया। विज्ञान एवं कला संकाय के छात्र-छात्राओं ने इस प्रस्तुति के माध्यम से महाविद्यालय में हुए शैक्षणिक, सांस्कृतिक, सामाजिक, रोजगारपरक और आधारभूत विकास कार्यों को दर्शाया। मुख्य वक्ताओं में प्रो. श्यामल किशोर और प्रो. डीपी सिंह (पूर्व विभागाध्यक्ष, भूगोल) ने प्राचार्य के नेतृत्व में कॉलेज में हुए संस्थागत विकास की सराहना की। उन्होंने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की पहचान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों की उपलब्धियों और दूरदर्शी नेतृत्व से होती है। उन्होंने पिछले एक वर्ष के कार्यों को भविष्य की उपलब्धियों की मजबूत नींव बताया। इस अवसर पर डॉ. श्वेता बाला, विकास कुमार, डॉ. अंकित कुमार, डॉ. कुमारी भारती, डॉ. ऋषिकेश कुमार, डॉ. गोरख राम, डॉ. संयुक्ता मयूरी, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. पूनम कुमारी, शिशिर कुमार और सोनू कुमार सहित कई अन्य शिक्षकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
प्राचार्य डॉ. अखिलेश कुमार ने इस सम्मान को पूरे महाविद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास और विश्वास का परिणाम बताया। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार, अनुसंधान, रोजगारोन्मुखी शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार काम करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का मंच संचालन सुश्री शशिकला ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. श्वेता बाला ने दिया। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।
📲Get App