मलारना डूंगर कस्बे में पेयजल समस्या को लेकर एसडीएम से मिले ग्रामीण, परेशान
मलारना डूंगर | कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में व्याप्त पेयजल समस्या को लेकर गुरुवार को अनेक ग्रामीण उप जिला कलेक्टर से मिले। वार्ड पंच राहुल मित्तल के नेतृत्व में ग्रामीणो ं ने एसडीएम को लिखित में बताया कि मेरोठा, गुर्जर, खटीक, सब्जी मंडी क्षेत्र, तेरापंथी, महावर मोहल्ले के लोगों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वाल्मिकी मोहल्ले मे ं बनी पानी की टंकी से पाइप लाइन नही ं डालने के कारण अन्य मोहल्लों मे ं पानी की सप्लाई नही ं हो पा रही है। इस बारे मे ं जनता विभाग के अधिकारियों को भी अवगत कराने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों को दूरस्थ हैंडपंपो ं पर जाकर या महंग े दामो ं पर पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है। ग्रामीणो ं ने उप जिला कलेक्टर से जल्द समस्या का समाधान करवाने का आग्रह किया है।