🔥 TRENDING एक वोट से जीत कर कांग्रेस उपप्रधान बने... DMK Leader Stalin Declares Party Must... Low-Pressure System Expected Over Bay... Rangaraj Pandey Breaks Down Tamil Nadu... Opposition Urges Women’s Reservation W... Madhya Pradesh NEET PG 2026 Counsellin...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मलकानगिरी में शांति और विकास को लेकर उच्चस्तरीय समन्वय बैठक

✍️ Reporter: Sukumar Mandal 🗓 29 Nov 2026, 09:52 PM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कयठमलकानगिरी, 28 नवंबर: मलकानगिरी जिले में शांति, स्थिरता और समग्र विकास को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से आज एक उच्चस्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बीएसएफ के आईजी अमितेंद्र नाथ सिन्हा, जिलाधिकारी प्रथमेश अरविंद राजेशिर्के और पुलिस अधीक्षक विनोद पाटिल की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में जिले की सुरक्षा व्यवस्था, जनकल्याण और विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ सुरक्षा बलों और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया। विशेष रूप से दुर्गम एवं दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा, आजीविका के अवसर पैदा करने तथा उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के मुद्दों पर चर्चा हुई।

बैठक में यह विचार व्यक्त किया गया कि सुरक्षा और विकास एक-दूसरे के पूरक हैं। जिला प्रशासन और सुरक्षा बलों के बीच बेहतर तालमेल रहने से आम जनता का विश्वास बढ़ेगा तथा जिले में शांतिपूर्ण वातावरण कायम रखने के साथ विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।

इस बैठक में बीएसएफ के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। मलकानगिरी को एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण और प्रगतिशील जिला बनाने के साथ-साथ आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए सभी के सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
📲Get App