🔥 TRENDING Two Arrested for Displaying Criminal’s... Analyst Criticizes Taylor Swift’s ‘Cle... Taylor Swift Shines in Black‑Silver Go... Jay‑Z Confesses He Was Immature Before... Karnataka Bars Tamil Nadu Cattle Amid... Hindustan Times launches 'Quickreads'...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मुख्यमंत्री योगी ने जनता दर्शन में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
Local

मुख्यमंत्री योगी ने जनता दर्शन में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 31 Aug 2026, 10:08 AM 👁 46
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जनहित में त्वरित कार्रवाई पर सीएम योगी का जोर, फरियादियों को मिला भरोसा

लखनऊ। जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को जन-समस्याओं का त्वरित, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। जनता दर्शन में पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार परीक्षण कर समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता आमजन को सुशासन, पारदर्शी प्रशासन और त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है। जनता की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
📲Get App