🔥 TRENDING Northeast India Awaits Cricket's Big B... Former Indian Cricketer Says Being Dro... Jailer 2’s Day‑11 Worldwide Tamil Box‑... राजेपुर थाना पुलिस ने अवैध आतिशबाजी के... Jailer 2's ₹236.65 Cr Gross Outside Ta... Madhoo Defends Rashmika Mandanna Again...
26 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 26 Oct 2026, 10:54 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन में सीएम योगी ने लोगों से किया सीधा संवाद, जन शिकायतों के समाधान में लापरवाही न बरतने के दिए निर्देश।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने फरियादियों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों और समस्याओं की जानकारी ली तथा उनके शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को न्याय के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं के समाधान पर जोर देते रहे हैं। सरकार की मंशा है कि जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण हो और आम जनता को शासन-प्रशासन से जुड़ी सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सके। जनसेवा ही प्रतिबद्धता के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
📲Get App