🔥 TRENDING અંકલેશ્વર નજીક વનખાડીનું પાણી લાલ થતાં... फिरोजाबाद: सुभाष चौराहे पर रुपयों के व... ભરૂચમાં પ્રથમ શ્રાદ્ધ નિમિત્તે પાંજરાપ... Ambala Construction Site Collapse Leav... Kharif Acreage Surpasses Five‑Year Ave... Rumor of Student Rape Sparks Protests...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वितरहित शिक्षकों के लिए कमेटी गठित करने की घोषणा, पटना में अभिनंदन समारोह
Education

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वितरहित शिक्षकों के लिए कमेटी गठित करने की घोषणा, पटना में अभिनंदन समारोह

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 20 Sep 2026, 10:18 PM 👁 50
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में वितरहित शिक्षकों के अभिनंदन समारोह में भाग लेते हुए उनकी समस्याओं के समाधान हेतु कमेटी गठित करने का वादा किया।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में वितरहित शिक्षकों के अभिनंदन समारोह में भाग लिया।

समारोह के दौरान उन्होंने वितरहित शिक्षकों और उनके प्रतिनिधियों से संवाद किया और उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए एक कमेटी का गठन भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के हित में निरंतर कार्य करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना सरकार का दायित्व है। बिहार की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है।

उन्होंने बताया कि 15 जुलाई को 211 डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई शुरू कराई गई तथा ढाई हजार असिस्टेंट प्रोफेसरों की बहाली की गई है। सरकार का उद्देश्य है कि बिहार के बच्चों को अपने ही राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले और उन्हें बेहतर शिक्षक उपलब्ध हों।
📲Get App