🔥 TRENDING INDIA Bloc Announces Protest Against E... India's Manufacturing PMI Rebounds in... Bihar Floods Disrupt 200,000 Lives as... भारी ट्रकों और धूल से परेशान बरियारपुर... Police Identify 40 Persons in LPU Viol... Delhi's Air Quality Deteriorates as AQ...
01 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया
Local

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 01 Oct 2026, 07:36 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'सेवा मेरा योगदान' अभियान के तहत पटना में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और इसे सामूहिक जिम्मेदारी बताया।

पटना, 1 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'सेवा मेरा योगदान' के मूलमंत्र के साथ लोक सेवक आवास के सामने आयोजित स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता कार्य में भाग लिया और लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के लिए जागरूक किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वच्छता को केवल सरकारी व्यवस्था की जिम्मेदारी न मानते हुए इसे सामूहिक जिम्मेदारी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ बिहार के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी भूमिका निभानी होगी। इसके लिए स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना और व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री के स्वयं स्वच्छता अभियान में शामिल होने का उद्देश्य लोगों को व्यवहारिक रूप से स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और समाज में स्वच्छता की संस्कृति को मजबूत करना है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे अपने घर, आसपास के क्षेत्र और सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने में सक्रिय योगदान दें।

बिहार सरकार की ओर से 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान' के तहत सार्वजनिक सुविधाओं और सरकारी परिसंपत्तियों को बेहतर, व्यवस्थित और स्वच्छ बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने 18 सितंबर को लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार से इस अभियान का शुभारंभ किया था। 'सेवा मेरा योगदान' कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता, जन जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी को आम लोगों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने संदेश दिया कि जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझकर आगे आएगा, तभी स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बिहार के लक्ष्य को मजबूत आधार मिल सकेगा।
📲Get App