🔥 TRENDING પાટણના વરાણા ખોડિયાર માતાજી મંદિર ટ્રસ... Taylor Swift Unveils Gothic Vibe in Ne... लखनऊ में सुहावना मौसम, दिनचर्या के लिए... Towson University Lockdown Ends After... Gujarat Launches Unified Online Portal... News18 Tamil Debuts 8 AM Election Show...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नदवा गांव में ऐतिहासिक स्वतंत्रता दिवस समारोह
Local

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नदवा गांव में ऐतिहासिक स्वतंत्रता दिवस समारोह

✍️ Reporter: Niraj Kumar 🗓 15 Aug 2026, 04:58 PM 👁 55
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

धनरुआ प्रखंड के नदवा गांव में स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महादलित बस्ती में तिरंगा फहराया, जो ग्रामीणों के लिए एक यादगार अवसर बना।

धनरुआ, 15 अगस्त 2026। पटना से करीब 30 किलोमीटर दूर धनरुआ प्रखंड के नदवा गांव की महादलित बस्ती में इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह ऐतिहासिक और यादगार रहा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहली बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नदवा की महादलित बस्ती पहुंचे। इस दौरान बस्ती के 85 वर्षीय बुजुर्ग योगेश्वर मांझी के हाथों तिरंगा फहराया गया।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर नदवा गांव में पिछले चार दिनों से तैयारियां चल रही थीं। गांव की सड़कों और महादलित बस्ती में साफ-सफाई कराई गई। रास्तों को दुरुस्त करने के साथ आसपास के क्षेत्र को भी सजाया गया था। मुख्यमंत्री को देखने और उनका संबोधन सुनने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

गांव के मुखिया शंकर कुमार ने बताया कि 11 अगस्त को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का महादलित बस्ती में पहुंचना और बस्ती के 85 वर्षीय योगेश्वर मांझी के हाथों झंडोत्तोलन कराया जाना पूरे गांव के लिए गौरव और सम्मान की बात है।

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नदवा पहुंचने को अपने लिए ऐतिहासिक अवसर बताया। ग्रामीणों का कहना था कि स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण दिन पर मुख्यमंत्री का सीधे महादलित बस्ती में पहुंचना यहां के लोगों के लिए बेहद खास है।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से भी व्यापक तैयारियां की गई थीं। कार्यक्रम स्थल और आने-जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। पुलिस और प्रशासन की टीम पूरे कार्यक्रम के दौरान मुस्तैद रही। नदवा की महादलित बस्ती में 85 वर्षीय योगेश्वर मांझी द्वारा तिरंगा फहराए जाने और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी ने इस स्वतंत्रता दिवस समारोह को ग्रामीणों के लिए लंबे समय तक याद रहने वाला बना दिया।
📲Get App