🔥 TRENDING Sikkim Unveils Statewide Skill Trainin... Sikkim Releases Chocolate Mahseer into... Union Minister Scindia Meets Mizoram C... Bihar edges Andhra Pradesh in Day 3 of... Bankers’ Conclave Aims to Open New Inv... किसान यूनियन ने मांगों को लेकर बीडीओ क...
12 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: 189 जोड़ों का मंगलमय हुआ दाम्पत्य जीवन
Sarkari Yojana

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: 189 जोड़ों का मंगलमय हुआ दाम्पत्य जीवन

✍️ Reporter: Sandeep Kumar 🗓 12 Oct 2026, 05:14 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

177 हिंदू जोड़ों का विवाह और 12 मुस्लिम जोड़ों का निकाह संपन्न, प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च करने का प्रावधान

सलेमपुर, देवरिया। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सोमवार को देवरिया जिले के सलेमपुर तहसील अन्तर्गत लार रोड स्थित राजकुमारी हृदय नारायण सिंह पैलेस में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कुल 189 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। इनमें 177 हिंदू जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जबकि 12 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया।

समारोह में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, ग्राम्य विकास, समग्र विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण राज्यमंत्री के प्रतिनिधि राम मनोहर, सलेमपुर सांसद के प्रतिनिधि रामप्रकाश यादव, लार एवं सलेमपुर के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, सलेमपुर के पूर्व सांसद प्रत्याशी नारायण सिंह, उप जिलाधिकारी (न्यायिक), सलेमपुर राम नारायण सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, सलेमपुर के तहसीलदार सुशील कुमार तथा भाटपाररानी एवं सलेमपुर के खंड विकास अधिकारी पी.एन. त्रिपाठी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा सलेमपुर के मंडल प्रभारी कमलेश तिवारी, लार के मंडल अध्यक्ष अभय सिंह, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अवधेश सिंह, पूर्व जिला मंत्री निर्मला गौतम, लार के पूर्व मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश मोदनवाल, राजेश कुशवाहा, मिथिलेश बाबा तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुंज बिहारी सिंह समेत अन्य गणमान्य लोगों ने समारोह में भाग लिया। उपस्थित अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखमय एवं सफल दांपत्य जीवन के लिए आशीर्वाद दिया।

जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर कुल एक लाख रुपये व्यय किए जाने का प्रावधान है। इसमें विवाहित कन्या के बैंक खाते में 64 हजार रुपये की धनराशि दी जाती है। इसके अतिरिक्त 21 हजार रुपये की उपहार सामग्री प्रदान की जाती है, जबकि 15 हजार रुपये आयोजन पर खर्च किए जाते हैं।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि योजना के अंतर्गत अगला सामूहिक विवाह कार्यक्रम 15 अक्टूबर 2026 को राजकीय आईटीआई, देवरिया में प्रस्तावित है। इस योजना का उद्देश्य पात्र जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहायता प्रदान करना तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।
📲Get App