राजनीति
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से की शिष्टाचार भेंट, दिल्ली के विकास और दीपावली की तैयारियों पर हुई चर्चा
प्रभु श्रीराम की कृपा से दीपावली सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए : रेखा गुप्ता
दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दिल्ली के विकास, जनकल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों और आगामी त्योहारों की तैयारियों को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उपराज्यपाल को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कामना की कि प्रभु श्रीराम की कृपा से दीपावली का पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और मंगल लेकर आए। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान दिल्ली के विकास और आमजन के हित से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही आगामी त्योहारों को लेकर आवश्यक तैयारियों और व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई।