🔥 ट्रेंडिंग સાબરકાંઠા પોલીસ અધિકારી ડૉ. પાર્થરાજસિ... वाराणसी के लोहता में दहेज हत्या के दो... ਦੁਨੀਆ ਦੇ Top 50 ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਿਤ ਸ਼ਹਿਰਾਂ 'ਚੋਂ... டாஸ்மாக் ஊழியர்களுக்கு அதிரடி உத்தரவு!... पुखरायां रेलवे स्टेशन को मिली बड़ी सौग... पीपलरावां के मुरमिया बड़ा में हर साल 1...
10 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
धर्म

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने श्री अग्रसेन धाम में गोवर्धन पूजा महोत्सव में की गोसेवा, भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 10 नव. 2026, 09:07 PM 👁 15
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कुंडली स्थित श्री अग्रसेन धाम में आयोजित महोत्सव में विधायक अशोक गोयल सहित अनेक गणमान्य जन रहे उपस्थित

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कुंडली स्थित श्री अग्रसेन धाम में आयोजित श्री गोवर्धन पूजा महोत्सव में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने गोमाता की सेवा की तथा भगवान श्रीकृष्ण की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गोवर्धन पूजा के महत्व को बताते हुए कहा कि गोसेवा में पुण्य है, प्रकृति में परमात्मा का वास है और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में समस्त सृष्टि के कल्याण का भाव निहित है। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा का पावन पर्व हमारी सनातन संस्कृति में गोसंरक्षण, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और लोकमंगल के शाश्वत संदेश को जीवंत करता है। यह पर्व हमें प्रकृति, जीव-जंतुओं और समस्त सृष्टि के प्रति सम्मान एवं सेवा का भाव रखने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रभु गिरिराजधारी भगवान श्रीकृष्ण से समस्त समाज के सुख, समृद्धि, शांति और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।
कार्यक्रम में विधायक अशोक गोयल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। धार्मिक वातावरण में आयोजित इस महोत्सव में श्रद्धा और भक्ति के साथ गोसेवा एवं भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की गई।
📲Get App