🔥 TRENDING ભરૂચ: દાંડીયાબજારમાં ગટર સફાઈ દરમિયાન... जनपद श्रावस्ती के भिनगा क्षेत्र में વંદે ભારત એક્સપ્રેસ હવે સાબરકાંઠા અને... Akhilesh Yadav, Brajesh Pathak trade b... French Visitor Finds Everyday Indian I... MacKenzie Scott donates $30 million to...
03 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

✍️ Reporter: Rajendra Kumar 🗓 03 Oct 2026, 06:20 AM 👁 25
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित*
*नवचयनित 51 कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति-पत्र, जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी ने दी शुभकामनाएं*
जैसलमेर, 2 अक्टूबर। मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम शुक्रवार को नगर परिषद सभागार, जैसलमेर में उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों में नवचयनित लगभग 51 कार्मिकों को नियुक्ति-पत्र प्रदान कर उनका अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वर्चुअली माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी ने नवचयनित कार्मिकों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। युवा राष्ट्र एवं प्रदेश के विकास की महत्वपूर्ण शक्ति हैं। उन्होंने नव नियुक्त कार्मिकों का आह्वान किया कि वे जैसलमेर जिले के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए पूरी मेहनत, निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
विधायक भाटी ने जैसलमेर को पशुधन बाहुल्य क्षेत्र बताते हुए पशुधन के संरक्षण, संवर्धन एवं इस क्षेत्र में अनुसंधान को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने नवचयनित कार्मिकों को अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की सीख दी।
कार्यक्रम के दौरान नवचयनित कार्मिकों में नई जिम्मेदारी एवं सेवा के प्रति उत्साह दिखाई दिया। रोजगार उत्सव के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने के साथ ही उन्हें जनसेवा एवं विकास कार्यों में सक्रिय योगदान के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर परसाराम सैनी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद यथार्थ शेखर, विशेषाधिकारी (आईएएस) रोहित वर्मा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरपतसिंह, विकास अधिकारी पंचायत समिति जैसलमेर महेश सिंह, संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. उमेश वांगटियार, उपनिदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी जयश्री, सहायक निदेशक बाल कल्याण समिति हिम्मत सिंह कविया, नगर परिषद सभापति विजय डांगरा, समाजसेवी कंवराज सिंह चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, ग्रामीण क्षेत्रों से आए सरपंच/प्रशासक जनप्रतिनिधि, नवचयनित कार्मिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रीति भाटिया ने किया।
📲Get App