🔥 TRENDING ओतुर मार्केटमध्ये तरकारी भाजीपाल्याची... बीरनगढ़ एवं बाबू पोखर घाट पर छठ पूजा क... ಬೆಂಗಳೂರಿನಲ್ಲಿ ಹೆಚ್.ಡಿ. ಕುಮಾರಸ್ವಾಮಿ ಭೇಟ... हजारीबाग में 70 लाख रुपये का नो‑लॉस‑नो... हजारीबाग के बरही में AK Palace होटल के... फतेहगढ़ में राजपूत रेजिमेंट के 17वें द...
13 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मुख्यमंत्री के दौरे से पहले आरती स्थल का अधिकारियों ने लिया जायजा

✍️ Reporter: Ram Garg 🗓 13 Nov 2026, 09:48 PM 👁 40
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुख्यमंत्री के दौरे से पहले आरती स्थल का अधिकारियों ने लिया जायजा

गढ़मुक्तेश्वर, जनपद हापुड़।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री के दौरे से पहले अधिकारियों ने गढ़मुक्तेश्वर स्थित आरती स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एडीजी मेरठ, जिलाधिकारी हापुड़, जिला विकास अधिकारी हापुड़ तथा अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत हापुड़ सहित संबंधित अधिकारियों ने आरती स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात, प्रकाश व्यवस्था, मंच एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर किसी भी स्तर पर कमी न रहने देने के लिए लगातार तैयारियों की समीक्षा की जा रही है।
📲Get App