🔥 ट्रेंडिंग पुलिस अधीक्षक जालौन ने कोतवाली कोंच का... தாய்மாமன் தங்க மோதிரம்’ திட்டம். पीलीभीत: बिलसंडा थाना क्षेत्र में बस च... गांव में सड़क निर्माण न होने से ग्रामी... 🛑All bank open 🛑 பள்ளி காலாண்டு விடுமுறை.
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कृषि

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर प्रतिभा पाल ने उचित मूल्य दुकान का किया निरीक्षण

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 07 अग. 2026, 09:06 PM 👁 65
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ग्रामीणों से संवाद कर राशन वितरण व्यवस्था और शासकीय सुविधाओं का लिया जायजा

सागर, मध्य प्रदेश। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर प्रतिभा पाल ने ग्राम ढाना स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें मिल रही राशन एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।
कलेक्टर ने हितग्राहियों से वितरण व्यवस्था, खाद्यान्न की उपलब्धता तथा शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को समय पर एवं पारदर्शी तरीके से सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
📲Get App