Education
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत भिण्ड के मेहगांव और गोहद के स्कूलों का संचालक स्कूल शिक्षा विभाग ने किया निरीक्षण
संचालक स्कूल शिक्षा विभाग डी.एस. कुशवाह और उपसंचालक लोक शिक्षण अंजनी कुमार त्रिपाठी ने भिण्ड जिले के मेहगांव और गोहद स्थित विद्यालयों की अवसंरचना और शैक्षणिक स्थिति का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत गत दिवस भिण्ड जिले के शैक्षणिक संस्थानों और विद्यालयीन अधोसंरचना का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर संचालक स्कूल शिक्षा विभाग श्री डी.एस. कुशवाह ने सांदीपनि विद्यालय मेहगांव का निरीक्षण किया, जबकि उपसंचालक लोक शिक्षण श्री अंजनी कुमार त्रिपाठी ने सांदीपनि विद्यालय गोहद, सांदीपनि विद्यालय मेहगांव तथा पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेहगांव का अवलोकन किया। अभियान के अंतर्गत अधिकारी जनता के बीच पहुंचकर योजनाओं और लोकसेवाओं की जमीनी स्थिति परख रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों और शिक्षकों की उपस्थिति, कक्षाओं के संचालन, भवन एवं अन्य अवसंरचनात्मक सुविधाओं की स्थिति का विस्तृत अवलोकन किया। इस दौरान अधिकारियों ने बच्चों से सीधे संवाद कर पढ़ाई के स्तर और विद्यालय में मिल रही सुविधाओं की जानकारी भी ली।
निरीक्षण के समापन पर अधिकारियों ने विद्यालयों में अवसंरचनात्मक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार और विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।