🔥 ट्रेंडिंग इकॉनमिक टाइम्स ने 4 अक्टूबर 2026 को वे... नौसेना प्रमुख ने स्काईरूट को भारत की अ... मीना से कचरा ना उठने की वजह से बना बाद... कानक न्यूज़ ओडिशा ने 27 सितंबर 2026 को... पंजाब सरकार आज भगत सिंह जयंती पर पीएयू... बगीचे की ओर जा रही युवती से छेड़खानी:...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को वितरित की स्कूटी
सरकारी योजना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को वितरित की स्कूटी

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 19 सित. 2026, 05:32 PM 👁 56
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी, मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं का बढ़ाया उत्साह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘मुख्यमंत्री स्कूटी योजना’ के अंतर्गत भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय मेधावी विद्यार्थी स्कूटी वितरण कार्यक्रम में कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी की सौगात दी। कार्यक्रम का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के साथ उनकी उच्च शिक्षा और आगे की पढ़ाई के सफर को सुगम बनाना है। स्कूटी मिलने से विद्यार्थियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और वे अपने शैक्षणिक एवं करियर के लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ सकेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई विभिन्न कलाकृतियों का अवलोकन किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी प्रतिभा और उपलब्धियों के बारे में जानकारी ली तथा उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान स्कूटी की सवारी भी की और मेधावी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के माध्यम से प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिलने के साथ शिक्षा के क्षेत्र में उनकी आगे की यात्रा को नई गति देने का प्रयास किया जा रहा है।
📲Get App