🔥 TRENDING सभी जिलों में आज की नई खबरें फारबिसगंज में बड़ा शिवालय पूजा समिति द... मेहंदीपुर बालाजी धाम में छह दिवसीय दशह... बीदर: 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी विजयदशम... BJP Gains 10th Seat in Meghalaya Assem... Meghalaya Rally Driver Aneesh Sangma W...
17 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ग्वालियर आगमन, मुरैना प्रवास के बाद भोपाल के लिए प्रस्थान

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 16 Oct 2026, 08:03 PM 👁 24
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अल्प प्रवास पर ग्वालियर आए, जहाँ उन्होंने मुरैना में 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान' के कार्यक्रमों में भाग लिया। विमानतल पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को अल्प प्रवास (ट्रांजिट विजिट) पर ग्वालियर आए। दोपहर लगभग एक बजे राजकीय विमान से राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल पहुँचने के बाद वे हैलीकॉप्टर द्वारा मुरैना के लिए प्रस्थान कर गए। मुरैना में उन्होंने 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान' के तहत आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया।

सायं लगभग 6 बजे मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुरैना से विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के साथ ग्वालियर विमानतल पर वापस लौटे। यहाँ सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, अपेक्स बैंक के प्रशासक श्री महेन्द्र सिंह यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर विमानतल से थोड़ी देर बाद वायुमार्ग द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान किया। उनके साथ भोपाल से मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल, मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रमुख सचिव डॉ. सुदाम खाड़े व ओएसडी श्री लोकेश चौहान भी आए थे।

मुख्यमंत्री के ग्वालियर आगमन पर जीडीए अध्यक्ष श्री मधुसूदर सिंह भदौरिया, मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अशोक जादौन, महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष श्री कौशल शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष शहर श्री जयप्रकाश राजौरिया व ग्रामीण श्री प्रेम सिंह राजपूत तथा अन्य जनप्रतिनिधिगणों ने स्वागत किया। इसी तरह वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगणों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को विदाई दी। इस अवसर पर प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक श्री असित यादव, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह एवं नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक चौधरी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
📲Get App