🔥 ट्रेंडिंग પંથોડા ગામની આંગણવાડીમાં બાળકોને પ્રોત... માંડવીના બલેઠી ગામે પર્યાવરણ સંરક્ષણ અ... युवती ने ATM से लूटे 42 लाख रुपये, पुल... बीकानेर: खिंयाणा धाम में 4 अक्टूबर को... डेंगी मामलों में वृद्धि, पपीता पत्ती उ... कर्नाटक में 15 किसानों पर सड़क अवरोध क...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मोकामा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक लड़की से दुषकर्म

मोकामा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक लड़की से दुषकर्म

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 25 अग. 2026, 09:26 AM 👁 59
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मोकामा थाना क्षेत्र में नाबालिक लड़की से दुषकर्म ऑटो चालक ने बचाई जान

मोकामा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

नाबालिग से दुष्कर्म, सड़क किनारे फेंका, ऑटो चालक ने बचायी जान

मोकामा थाना क्षेत्र के मेकरा

ओपी अंतर्गत एक 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने किशोरी को बाजार घुमाने का झांसा देकर मोकामा फोरलेन के रास्ते बेगूसराय ले जाकर वारदात को अंजाम दिया और उसे सड़क किनारे लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गया। आरोपी पीड़िता के पड़ोसी का साला बताया जा रहा है। घटना के बाद गंभीर हालत में पीड़िता झाड़ियों से निकलकर किसी तरह सड़क पर आई और एक ऑटो में बैठते ही अत्यधिक रक्तस्राव के कारण बेहोश हो गई। चालक ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जिससे किशोरी की जान बच सकी। चालक ने ही पीड़िता की मां को फोन कर घटना की सूचना दी। अस्पताल में होश आने के बाद परिजनों ने मोकामा थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल भेजा।
📲Get App