🔥 TRENDING Congress Criticises AIMIM‑Azad Samaj P... बिदर पुलिस ने स्कूल बच्चों में बाल अधि... टुमकुर में हजरत टीपू शाह रहमतुल्ला आले... Masked Youths Pelt Stones at Delhi Hom... Bhopal to Launch Free Cancer Screening... बीदर पुलिस ने मन्नाली गाँव में किसानों...
12 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

मोकामा थाना क्षेत्र के बरहपुर गांव में दो किशोरों का पुलिस ने कुआँ से बरामद किया

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 12 Nov 2026, 06:25 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पटना जिला के बाढ़ अनुमंडल के मोकामा थाना क्षेत्र के बरहपुर गांव कुआं से पुलिस ने दो किशोरों के शव को बरामद किया

बाढ़ से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
पटना जिला के बाढ़ अनुमंडल के मोकामा थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जंहा बरहपुर गांव में दो किशोर का शव कुआं से बरामद किया गया है।ग्रामीणों की माने दो और शव कुआँ में होने की आशंका है।ग्रामीणों ने बताया कि बकरी चरा रही एक महिला ने दिन के 1 बसे देखा कि चार किशोर को मार कर कुआँ में एक व्यक्ति के द्वारा फेका गया है।कोई पीट- पीट कर हत्या की बात कह रह तो कोई कुछ और।पुलिस ने दो शव बरामद किया है जो , बरहपुर बिन्द टोला के बताए जा रहे है। ग्रामीणों के अनुसार दो अन्य किशोर की भी हत्या की आशंका है। शव की तलाश की जा रही है।घटना की सूचना पर मौके पर ग्रामीण एसपी कोमल मीणा,एसडीपीओ समेत भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची है। ग्रामीणों की भी भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।सर में चाकू के निशान है।मृतकों में सोनू कुमार 15 साल और रजनीश कुमार 18 साल बताया जा रहा है।वही दो लापता किशोरी के परिजन घटना की जानकारी पर पहुंचे है।जिनका नाम है संगम और गन्नू।
📲Get App