🔥 TRENDING Ccl me dharna 1) ગાંધીનગરમાં મહાનગરપાલિકા ચૂંટણી માટ... ऑर्डनेंस फैक्ट्री इटारसी में दिखा तेंद... જૂનાગઢ કોંગ્રેસ દ્વારા 'વોટ ચોરી'ની તપ... ભરૂચ: સોનતલાવડી ઝૂંપડપટ્ટી પાસે કોમન પ... Chirag Paswan Calls Out Bihar's Rising...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मोकामा नगर परिषदकर्मचारियों ने काम काज ठप कर किया प्रदर्शन

मोकामा नगर परिषदकर्मचारियों ने काम काज ठप कर किया प्रदर्शन

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 10 Aug 2026, 11:56 AM 👁 57
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मोकामा नगर परिषदके कर्मचारियोंने काम काज ठप कर किया प्रदर्शन रौशन कुमार कि रिहायकी मांग के लिए 72घंटे का दिया अल्टीमेटम

मोकामा नगर परिषद के कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर किया प्रदर्शन, रोशन कुमार की रिहाई की मांग 72 घंटे का अल्टीमेटम।

रिपोर्टर-अवनीश कुमार
​
मोकामा थाना क्षेत्र के चिंतामणि चक निवासी रोशन कुमार की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को मोकामा नगर परिषद के तमाम कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। पुलिस कार्रवाई के खिलाफ आक्रोश जताते हुए कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय में कामकाज पूरी तरह ठप कर दिया और नगर परिषद अध्यक्ष निलेश कुमार माधव को एक ज्ञापन सौंपा।
​क्या है पूरा मामला?
कुछ दिन पूर्व चिंतामणि चक टीओपी प्रभारी राजेश कुमार द्वारा रोशन कुमार को शराब और हथियार रखने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए रविवार को बाढ़ के एसडीपीओ द्वारा भी घटनास्थल और मामले की जांच-पड़ताल की गई थी। हालांकि, गिरफ्तारी को लेकर स्थानीय लोगों और नगर परिषद के कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। कर्मचारियों का कहना है कि रोशन कुमार को इस मामले में फंसाया गया है।
​72 घंटे का अल्टीमेटम और चेतावनी
सोमवार को प्रदर्शन कर रहे नगर परिषद के कर्मचारियों ने प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। कर्मचारियों ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि जब तक रोशन कुमार की सकुशल रिहाई नहीं होती है, तब तक नगर परिषद में कामकाज पूरी तरह ठप रहेगा और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।



​इस विरोध प्रदर्शन से नगर परिषद के दैनिक कार्यों पर असर पड़ा है, जिससे स्थानीय लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़रहा है
📲Get App