🔥 ट्रेंडिंग મેઘરજ તાલુકાના મૂડશી ગામે ડામોર સમાજ દ... शबद-कीर्तन और अटूट लंगर के साथ श्री गु... गया जी में सुशासन दिवस और नीतिश संवाद... नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आग लगी, एटीए... भारत ने दलाई लामा के कार्यालय को लूटिय... हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी...
24 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

मोकामा में सड़क जाम कि चेतावनी का असर

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 24 नव. 2026, 06:37 PM 👁 35
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मोकामा में जल जमाव कि समस्या को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा सड़क जाम किए जाने चेतावनी का असर , समाधान पर बनी सहमति टला किसानों का आंदोलन

पटना से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

पटना जिला के मोकामा में

सड़क जाम की चेतावनी का असर: जलजमाव के समाधान पर बनी सहमति, मोकामा में टला किसानों का आआंदोलन

एंकर-मोकामा में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) और नगर परिषद के नाले के पानी से खेतों में हो रहे जलजमाव को लेकर मोकामा टाल क्षेत्र के किसानों का आक्रोश आखिरकार रंग लाया है। किसानों द्वारा 25 नवंबर को औंटा-सिमरिया छह लेन (NH-31) सड़क जाम करने के अल्टीमेटम के बाद प्रशासन हरकत में आया। मंगलवार को औंटा में प्रशासनिक अधिकारियों और किसानों के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठक में समस्या के स्थायी समाधान पर फिलहाल सहमति बन गई है, जिसके बाद किसानों ने प्रस्तावित सड़क जाम वापस लेने का निर्णय किया है।

बाढ़ के एसडीएम कृष्णा जोशी और एसडीपीओ रामकृष्ण की मौजूदगी में हुई इस बैठक में बुडको (BUIDCO) और नगर परिषद के अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में तय हुआ कि बुडको द्वारा भूमिगत नाले का निर्माण कर एसटीपी के पानी को सीधे गंगा नदी में प्रवाहित किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी योजना को अगले छह महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रशासन के इस ठोस आश्वासन के बाद किसानों ने अपना आंदोलन फिलहाल स्थगित करने की घोषणा की।

​दरअसल, किसानों ने 25 नवंबर को जिस दिन सड़क जाम करने की चेतावनी दी थी, उसी दिन मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी का विवाह समारोह भी निर्धारित है। मुख्य मार्ग (एनएच-31) जाम होने की स्थिति में यातायात व्यवस्था चरमराने और विवाह समारोह में व्यवधान पड़ने की आशंका जताई जा रही थी। ऐसे में प्रशासन की इस पहल और किसानों के मान जाने से आम लोगों के साथ-साथ विधायक परिवार को भी बड़ी राहत मिली है।

​मोकामा नगर परिषद के नाले और एसटीपी का गंदा पानी लगातार फैलने से औंटा, लखनचंद, हाथीदह और मरांची इलाके की करीब 500 एकड़ कृषि भूमि जलमग्न हो गई है। किसानों का कहना है कि निचले टाल क्षेत्र में पिछले सात वर्षों से यही स्थिति बनी हुई है, जिससे हर साल रबी की बोआई प्रभावित होती है। इस वर्ष बेमौसम बारिश ने संकट को और गहरा कर दिया है। बारिश के कारण मरांची टाल के लगभग 75 प्रतिशत खेतों में अब तक बोआई नहीं हो सकी है और बची हुई जमीन पर नाले का पानी फैलने से किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
📲Get App