🔥 TRENDING India Sees 4-Month High in Business Gr... मधेपुर में दरभंगा स्नातक MLC चुनाव के... ICG Report: Militant Violence Persists... Modi Accuses Rahul Gandhi of Threateni... Thousands of Indian Pilgrims Stranded... IMA Calls for Review of Sunny Deol Fil...
23 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

मोकामा में स्नातक चुनाव के दौरान दो पक्षों में झड़प

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 23 Oct 2026, 11:08 AM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पटना स्नातक चुनाव को लेकर मोकामा में मतदान के दौरान दो पक्षों में झड़प पुलिस ने

मोकामा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

मोकामा में स्नातक चुनाव मतदान के दौरान दो पक्षों में झड़प, पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया; सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
​

प्रखंड कार्यालय परिसर में स्नातक चुनाव के मतदान के दौरान शुक्रवार को दो पक्षों के बीच अचानक झड़प हो गई। मतदान शुरू होने से ठीक पहले हुए इस हंगामे के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित किया और घटना में शामिल चार लोगों को हिरासत में ले लिया।
​प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मतदान केंद्र के आसपास समर्थकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मामूली झड़प में तब्दील हो गई। हालांकि, मौके पर मुस्तैद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों पक्षों को अलग किया और उपद्रव की आशंका को टाल दिया। हिरासत में लिए गए चारों व्यक्तियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
​प्रशासन की मुस्तैदी, शांतिपूर्ण जारी है मतदान
घटना के तुरंत बाद पूरे मतदान केंद्र और आसपास के रास्तों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वरीय अधिकारी लगातार गश्त कर रहे हैं और मतदाताओं को निर्भीक होकर वोट डालने की अपील की गई है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मतदान में किसी भी प्रकार की बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
​हाई-प्रोफाइल मुकाबले पर टिकी हैं निगाहें
मोकामा में स्नातक चुनाव का मुकाबला काफी दिलचस्प और प्रतिष्ठा की लड़ाई बना हुआ है। इस चुनाव में जदयू नेता व एमएलसी नीरज कुमार चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ मोकामा के विधायक अनंत सिंह जन सुराज के प्रत्याशी अनुज के समर्थन में सक्रिय हैं। दोनों ही धड़ों के वर्चस्व के चलते इलाके में राजनीतिक सरगर्मी तेज है, जिसके मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्कता बरत रहा है।
📲Get App