🔥 TRENDING દક્ષિણ-પશ્ચિમ ચોમાસાની ગુજરાતમાં વાપસી... જૂનાગઢ: શ્રી પટેલ કેળવણી મંડળની અંડર-1... સુરતના અમરોલીમાં જૂની અદાવત અને મકાન વ... રાજકોટ: મોરબી રોડ હડાળા ગામના પાટિયા પ... Four Assam Labourers Die in Meghalaya... Rape Case Surge Brings Women's Safety...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मोकामा बख्तियारपुर फोर लेन पर सड़क हादसे में तीन लोगों की हुई मौत
Travel

मोकामा बख्तियारपुर फोर लेन पर सड़क हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 08 Sep 2026, 05:34 PM 👁 44
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मोकामा बख्तियारपुर फोर लेन पर कार से पटना से खगड़िया लौट रहे तीन लोगों कि हुई मौत, घटना कि जानकारी मिलते ही मोकामा थानाध्यक्ष कुणाल कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया

मोकामा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

मोकामा बख्तियारपुर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, खगड़िया के 3 लोगों की मौत

मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में खगड़िया जिले के तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों पटना से खगड़िया की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार भीषण हादसे का शिकार हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और तीनों लोग वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही मोकामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

कार की हालत इतनी खराब थी कि उसमें फंसे लोगों को सामान्य तरीके से बाहर निकालना संभव नहीं था। इसके बाद पुलिस और राहत टीम ने कटर की मदद से कार को काटकर तीनों लोगों को बाहर निकाला। उन्हें तत्काल मोकामा ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।

मोकामा थानाध्यक्ष कुनाल कुमार के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दुर्घटना किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई या फिर चालक को नींद आने अथवा किसी अन्य कारण से वाहन अनियंत्रित हुआ।

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच ग
📲Get App